chhattisgarhसरगुजासीतापुर

8 राउंड में 6 जीत दर्ज कर नॉन-रेटेड वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान, 302 खिलाड़ियों के बीच चमके सीतापुर के शैक्षिक समन्वयक

सुशील कुमार मिश्र बने सरगुजा जिला चैंपियन, ऑल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट में रचा इतिहास

The Chalta/सरगुजा/ सीमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित आदर्शनगर के शैक्षिक समन्वयक सुशील कुमार मिश्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। चार दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 8 चक्रों में भाग लेते हुए 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की और नॉन-रेटेड वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सरगुजा जिला चैंपियन (प्रथम पुरस्कार) का खिताब अपने नाम किया।


प्रतियोगिता के गरिमामय समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरगुजा महाराज एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टी.एस. बाबा) ने उन्हें विजेता कप एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सुशील कुमार मिश्र मार्च 2023 में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज शतरंज टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ राज्य की छह सदस्यीय टीम में चयनित होकर भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 302 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 244 पुरुष एवं 57 महिला खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता में भारत के कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की उपस्थिति ने मुकाबलों को और भी रोमांचक बना दिया।


इस आयोजन में कुल दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं मोमेंटो भी प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button