chhattisgarhसरगुजासीतापुर
बमलाया की पूजा सिंह का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में सुपरिटेंडेंट पद पर चयन
विधायक रामकुमार टोप्पो ने दी बधाई, कहा - क्षेत्र का नाम किया गौरवान्वित

The Chalta/सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बमलाया निवासी सुश्री पूजा सिंह का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परिक्षा में सुपरिटेंडेंट पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पूजा सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूजा सिंह की इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है और अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज एवं देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दें।



