chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सरगुजा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना

सात निरीक्षकों सहित 46 पुलिसकर्मियों के तबादले, सीतापुर, लखनपुर, उदयपुर और गांधीनगर थाना प्रभारियों में बदलाव

अंबिकापुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा पुलिसिंग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए कुल 46 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें 7 निरीक्षक (थाना प्रभारी), 5 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 11 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षक शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार जिले के प्रमुख थानों के प्रभारियों में बड़ा बदलाव किया गया है। सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जायसवाल को लखनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रक्षित केंद्र से निरीक्षक देवेश सिंह राठौर को सीतापुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह गांधीनगर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा को उदयपुर तथा उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह को गांधीनगर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा रक्षित केंद्र से निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति को दरिमा और  तिवारी को लुण्ड्रा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, लुण्ड्रा थाना प्रभारी असफाक अहमद अंसारी को मणीपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चौकियों और थानों में भी बदले गए अधिकारी

उप निरीक्षकों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। लखनपुर से उप निरीक्षक सम्पत पोटाई को सीतापुर, मणीपुर से चन्द्र प्रताप तिवारी को गांधीनगर तथा केदमा चौकी प्रभारी अश्वनी दीवान को कुन्नी चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दरिमा से उप निरीक्षक राजेश तिवारी को रघुनाथपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

रघुनाथपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामनारायण पटेल को रक्षित केंद्र संबद्ध करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रीडर-1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में सहायक उप निरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भी विभिन्न थानों, चौकियों एवं रक्षित केंद्र में नवीन पदस्थापना की गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button