chhattisgarhसीतापुर

सीतापुर कॉलेज में ‘राष्ट्र चिंतन एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम, विधायक रामकुमार टोप्पो ने युवाओं को किया जागरूक

लोकतंत्र की गरिमा, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा; सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील

The Chalta/सीतापुर। शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, सीतापुर में संगठन के निर्देशानुसार ‘राष्ट्र चिंतन एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो बतौर वक्ता शामिल हुए। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए लोकतंत्र की गरिमा, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति युवाओं की जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए।

इस दौरान विधायक टोप्पो ने कहा कि युवा शक्ति केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में भी राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण सहभागी है। जागरूक युवा, सशक्त लोकतंत्र और जिम्मेदार नागरिकता ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

उन्होंने डिजिटल युग में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका पर चर्चा करते हुए इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने युवाओं से किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने राष्ट्र, लोकतंत्र और सामाजिक दायित्वों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, महाविद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार टोप्पो, महाविद्यालय के प्रोफेसरों  सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button