सीतापुर में आयोजित हुआ ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ प्रबुद्धजन सम्मेलन
गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने रखे विचार, विधायक रामकुमार टोप्पो सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी रहे मौजूद

The Chalta/सीतापुर। स्थानीय एमएलए एजुकेशन कोर प्रांगण मे सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता श्री अनुराग सिंह देव शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन के विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे तथा उपस्थित संगठन के प्रबुद्धजनों को विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता श्री संतोष दास, वरिष्ठ नेता श्री अनेश्वर गुप्ता, श्री जमुना यादव, श्री मोहन यादव एवं श्री मनमोहन यादव सहित पांचों मंडलों के भाजपा मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधिगण तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। विधायक रामकुमार टोप्पो ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



