chhattisgarhसरगुजासीतापुर

रामदल एवं रामवाहिनी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक रामकुमार टोप्पो ने दी शुभकामनाएं

सीतापुर में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन, जनसेवा और समाज कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प

सीतापुर। समाज में जनसेवा, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रामदल संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सीतापुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीतापुर विधायक  रामकुमार टोप्पो शामिल हुए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विधानसभा सीतापुर के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष कुमार सिदार, उपाध्यक्ष सत्यम सारथी, संतोष खेस एवं राकेश देवरस सहित संगठन की महिला इकाई रामवाहिनी की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रणिमा पैंकरा को शुभकामनाएं दी गईं।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी सही नेतृत्व, आपसी एकजुटता, समर्पण एवं पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत बनाएंगे और ईमानदारीपूर्वक जनसेवा, जनजागरण तथा समाज कल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा सीतापुर के विभिन्न भाजपा मंडलों के अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नेतागण, विभिन्न समाजों के अध्यक्ष एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

विधायक ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रामदल एवं रामवाहिनी के सभी युवा साथियों को पुनः शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज एवं राष्ट्रहित में सकारात्मक सोच, दूरदर्शिता और आपसी एकजुटता के साथ निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

विधायक का संदेश: जनसेवा ही राष्ट्र सेवा है। जय हिन्द!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button