मानव अधिकार संगठन का नाम लेकर वसूली करने वाला गिरोह पकड़ा गया
सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

The Chalta/सीतापुर (सरगुजा), 22 अप्रैल 2026/मानव अधिकार संगठन के नाम पर लोगों को धमकाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना का पूरा मामला:-
प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार (उम्र 35 वर्ष) निवासी नकना, थाना सीतापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21 अप्रैल 2026 को कुछ अज्ञात व्यक्ति खुद को “मानव अधिकार संगठन” का सदस्य बताकर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने घर की तलाशी लेने का दबाव बनाया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जबरन पैसे की मांग की।
डर के चलते पीड़ित ने पहले ₹4,000 दिए, लेकिन आरोपियों ने दबाव बनाते हुए और रकम की मांग की। बाद में अन्य स्थानों पर ले जाकर और अधिक रकम वसूली गई तथा धमकी दी गई कि पैसे नहीं देने पर केस में फंसा दिया जाएगा।
ऐसे रचते थे साजिश:-
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी श्याम लाल सारथी(54 वर्ष), रमाकांत (मिंज34),अनुज भगत उम्र (37वर्ष) दोनों निवासी रायगढ़,अकाश केरकेट्टा(27वर्ष) निवासी अंबिकापुर, अबित खेश उम्र 27 वर्ष निवासी विश्रामपुर तथा अनिला ऐश्वर्या मिंज 27 वर्ष निवासी जामढोढ़ी एवं फरार आरोपी नीरज प्रजापति खुद को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर लोगों को डराते थे।
फर्जी पहचान और आईडी का इस्तेमाल
घरों में दबिश देकर तलाशी का बहाना
केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में रकम का बंटवारा करते थे।
पुलिस की कार्रवाई:-
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए: 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया
आरोपियों के पास से वसूली की रकम जब्त की
फरार आरोपी नीरज प्रजापति की तलाश जारी
आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 333, 61(2), 112(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।
कार्यवाही में इनकी रही भूमिका:-
थाना प्रभारी अखिलेश सिंह,उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास , प्रधान आरक्षक निरज पांडेय, आरक्षक मनोहर कुमार,प्रमित भगत, राकेश यादव,धनकेश्वर यादव, देवदत्त सिंह,सेवक प्रसाद एवं महिला आरक्षक आशावती ।
आगे की कार्रवाई:-
पुलिस ने बताया कि गिरोह द्वारा अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदात किए जाने की आशंका है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



