chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सीतापुर के 30 होनहारों ने बढ़ाया मान: विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने नवोदय व सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयन विद्यार्थियों को….

24 छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन, 6 ने सैनिक स्कूल परीक्षा की उत्तीर्णता हासिल; शिक्षकों का भी हुआ अभिनंदन

The Chalta/सीतापुर विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का सम्मान विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीपीओ, संकुल समन्वयक एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि सीतापुर विकासखंड से कुल 24 विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, वहीं 6 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सम्मान समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी इन्दु तिर्की, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी  अनिल मिश्रा एवं बीपीओ प्रेम गुप्ता द्वारा चयनित विद्यार्थियों को मेडल, पुष्पगुच्छ एवं उपहार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों को भी पुष्पगुच्छ, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

नवोदय विद्यालय के लिए चयनित विद्यार्थी:
अनुज्ञा सुमन, सौरभ सिओन कुजूर, अर्शिया इमदाद, जियान परवेज, शिवम यादव, राधिका पटेल, आर्या पैंकरा, अविचल किंडो, किरण पैंकरा, धनंजय सिदार, संस्कृति सूर्यवंशी, माही यादव, इशिका खाखा, एंजेल लकड़ा, युवराज गुप्ता, अनंता प्रधान, काव्या साहू, फहान महताब, आस्था टाइगर, अमर मिंज, गुलशन कुमार, ख्याति अजगले, लक्ष्य देवांगन, आयुष सिंह।

सैनिक स्कूल के लिए चयनित विद्यार्थी:
सौरभ सिओन कुजूर, इशिका खाखा, अनुज्ञा सुमन, अर्पित चौधरी, अविचल किंडो, एंजेल लकड़ा।

सम्मानित शिक्षकगण:
मगलूब आलम, तबस्सुम हसन, नीरज गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, कमल साहू, विवेकानंद प्रधान, दीपक चन्द्र गुप्ता, स्वर्णलता निकुंज, आशीष प्रधान, बलराम राठौर, सूरज कुमार साव, अनिल जांगड़े, गौरी गुप्ता, करनदेव सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button