chhattisgarhसरगुजासीतापुर

जंतर-मंतर दिल्ली जाते समय सड़क हादसे में सीतापुर क्षेत्र निवासी युवक की मौत, एक साथी घायल

सोनम वांगचुक और छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर जा रहे थे दोनों युवक, अलीगढ़ के पास हुआ हादसा

The Chalta/सीतापुर क्षेत्र के मिटुपारा (आरा बनेया) निवासी दीपक सिंह का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक सिंह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से सीतापुर के राधापुर से दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि वे सोनम वांगचुक और करोड़ों छात्रों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के आसपास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दीपक सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे दूसरे युवक के घायल होने की सूचना है। घायल का उपचार जारी बताया जा रहा है।

दीपक सिंह के असामयिक निधन की खबर से सीतापुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं घायल साथी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button