नई रेल, नई रफ्तार: छत्तीसगढ़ में विकास को मिलेगी गति
ताड़ोकी–रावघाट और अभनपुर–कुरूद रेल लाइनों का लोकार्पण, नई यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी

The Chalta/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की वर्चुअल उपस्थिति में ताड़ोकी–रावघाट और अभनपुर–कुरूद रेल लाइनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नई यात्री रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई गई।
इन रेल परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से बस्तर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश सरकार बेहतर रेल सुविधाओं के विस्तार को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है। इन परियोजनाओं से दूरस्थ क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी।
सुशासन सरकार का लक्ष्य बेहतर रेल कनेक्टिविटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ को विकास, समृद्धि और प्रगति की नई राह पर आगे बढ़ाना है।



