chhattisgarhसरगुजासीतापुर
Trending

घर लौट रहे दो किशोरों की जिंदगी पर लगा ब्रेक, ट्रेलर की टक्कर से दर्दनाक मौत

बिशुनपुर पावर हाउस के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा, सीतापुर पुलिस जांच में जुटी।

सीतापुर। बिशुनपुर पावर हाउस के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक सोनतराई के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन (पिता शुसित), उम्र लगभग 16-17 वर्ष, अपने एक अन्य साथी लगभग 13 वर्ष के साथ शांतिपारा दशहरा मैदान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बिशुनपुर पावर हाउस के पास सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों के शवों को एंबुलेंस के माध्यम से सीतापुर अस्पताल की मरच्यूरी भिजवाया।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button