chhattisgarhसरगुजा
Trending

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 2027 की 10वीं, 12वीं और डीपीईडी परीक्षाओं की समय-सारणी जारी की

10वीं की परीक्षा 13 मार्च से 5 अप्रैल तक, 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल तक होगी; सभी परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (डीपीईडी) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 12 मार्च 2027 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेगी। वहीं हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 13 मार्च से प्रारंभ होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित होगी। डीपीईडी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 से 19 मार्च तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 13 से 20 मार्च 2027 तक संपन्न होंगी।

परीक्षा मंडल ने विद्यार्थियों को जारी समय-सारणी का ध्यानपूर्वक अवलोकन करने तथा परीक्षा की तैयारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करने की सलाह दी है। विस्तृत समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

परीक्षा कार्यक्रम के प्रमुख विवरण

* 12वीं: 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027

* 10वीं: 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027

* डीपीईडी प्रथम वर्ष: 12 मार्च से 19 मार्च 2027

* डीपीईडी द्वितीय वर्ष: 13 मार्च से 20 मार्च 2027

* परीक्षा समय: सुबह 9:00 से दोपहर 12:15 बजे तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button