chhattisgarh

शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी, 65 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर गायब: मामला दर्ज

बनेया पंचायत की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, सरपंच और विक्रेता ने सीतापुर थाने में की शिकायत

The Chalta/सीतापुर, सरगुजा। ग्राम पंचायत बनेया स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान संचालक के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 की रात से 6 अक्टूबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 65 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर चोरी कर ली। चोरी गए राशन की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

शिकायत के अनुसार, 6 अक्टूबर की सुबह जब स्कूल के शिक्षक दुकान के पास पहुंचे, तब विक्रेता और सरपंच को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर देखने पर दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और चावल व शक्कर गायब थे।

मामले में ग्राम पंचायत बनेया के सरपंच और उचित मूल्य दुकान के विक्रेता राजा राम यादव ने सीतापुर थाने में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button