chhattisgarh

नवा रायपुर में बनेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स क्लब, गोपीचंद के मार्गदर्शन में निखरेगी खेल प्रतिभा

सेंध लेक सिटी और इलेशियम क्लब्स के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और उत्कृष्ट प्रशिक्षण के अवसर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आधुनिक सुविधाएं, उत्कृष्ट प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में सेंध लेक सिटी और इलेशियम क्लब्स के बीच साझेदारी को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

नवा रायपुर में प्रस्तावित इस विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स क्लब का संचालन प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक पुलेला गोपीचंद के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इस पहल से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के अवसर मिलने की उम्मीद है।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी विश्व मंच पर देश का तिरंगा लहराएं और अपनी उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ाएं। इस साझेदारी को प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button