उरांव मूली पड़हा समाज की संशोधित प्रतिनिधि सूची जारी
सीतापुर में 17 पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी, 11 अक्टूबर सुबह 11 बजे होगा शपथग्रहण समारोह

सीतापुर, सरगुजा। उरांव मूली पड़हा समाज, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) की 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में चयनित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की संशोधित सूची जारी कर दी गई है। समाज की ओर से जारी सूची में कुल 17 लोगों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार, तिलक राम को बेल (अध्यक्ष), अनिल केहरी को देवान (सचिव), शोमन राम को उप देवान (उप सचिव), धरमू राम बघेल को रकम उरवस (कोषाध्यक्ष) तथा जयराम भगत को कहतो (कानूनी सलाहकार) बनाया गया है। वहीं, अनिल निराला उरांव को कोटवार (प्रवक्ता) और जगे राम भगत को करटहा का दायित्व सौंपा गया है।
इसी क्रम में रामकेश्वर राम भगत, बादी राम, बैजनाथ राम, बसंत राम भगत और मनधिर राम को पंच के रूप में शामिल किया गया है। बंदे राम बैरागी को सलाहकार-अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मनसुख राम, नागेश्वर राम, पिटर भगत और दया राम को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।
11 अक्टूबर को होगा शपथग्रहण समारोह
समाज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे उरांव मूली पड़हा भवन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के शपथ लेने की तैयारी है।



