chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सरगुजा में किसान मोर्चा द्वारा “वीबी जी राम जी मजदूर चौपाल” कार्यक्रम, मजदूरों को दी गई योजनाओं की जानकारी

अलग-अलग ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में नरेगा मजदूरों और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं व नए कानूनों के बारे में किया गया जागरूक

The Chalta/किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर के निर्देशन में तथा भाजपा सरगुजा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह और अनिल तिवारी के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में “वीबी जी राम जी मजदूर चौपाल” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मंडल स्तर के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर मजदूरों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और नए कानूनों की जानकारी दे रहे हैं।


इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अंबिकापुर ग्रामीण द्वारा ग्राम पंचायत मेंड्राकला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसान मोर्चा जिला महामंत्री अनिल तिवारी और मंडल अध्यक्ष राम पहल राजवाड़े के नेतृत्व में ग्रामीणों और विकास कार्यों में लगे मजदूरों को सरकार की योजनाओं और “जी राम जी” से जुड़े नए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।


वहीं 15 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत झाखरी, विकासखंड लुण्ड्रा में किसान मोर्चा धौरपुर मंडल के अध्यक्ष बाली प्रसाद यादव के नेतृत्व में नरेगा मजदूरों के बीच पहुंचकर मजदूर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मजदूरों को नए कानून और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जनपद सदस्य रमेश जागते, मीडिया प्रभारी मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।


इसके अलावा किसान मोर्चा मंडल लुण्ड्रा द्वारा ग्राम पंचायत महोरा, विकासखंड लुण्ड्रा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष अरविंद प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में मजदूरों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


इसी तरह ग्राम पंचायत घघरी, विकासखंड लुण्ड्रा में भी किसान मोर्चा धौरपुर मंडल अध्यक्ष बाली प्रसाद यादव के नेतृत्व में मजदूर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी की उपस्थिति रही।


चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से किसान मोर्चा के पदाधिकारी ग्रामीणों और मजदूरों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button