chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सीतापुर में भुगतान नहीं मिलने से नाराज़ किसानों ने किया एनएच-43 चक्का जाम

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासन मौके पर पहुंचे, समझाइश के बाद जाम समाप्त

The Chalta/सीतापुर सहकारी बैंक में पिछले दो दिनों से किसानों को भुगतान नहीं मिलने से नाराज़ किसानों ने कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर चक्का जाम कर दिया। अचानक हुए चक्का जाम से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

किसानों की परेशानी की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदावर्ती एवं वरिष्ठ नेता सुनील गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम रामसिंह ठाकुर और पुलिस प्रशासन भी जाम स्थल पर मौजूद रहे।

मौके पर किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और तत्काल समाधान का आश्वासन दिया गया। समझाइश के बाद कुछ ही मिनटों में किसानों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

किसानों की मुख्य मांग है कि सीतापुर सहकारी समिति की सीमा (लिमिट) कम से कम तीन करोड़ रुपये की जाए, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके और उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव ने कहा कि वे इस विषय पर जल्द ही सरकार से पत्राचार करेंगे और समिति की लिमिट बढ़वाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने सीतापुर, बतौली, मैनपाट, लुंड्रा, लखनपुर और उदयपुर ब्लॉक का दौरा कर किसानों की स्थिति का जायजा लेने की भी बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button