महाशिवरात्रि पर चोरकी धाम में जीर्णोद्धार व नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ
विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया भूमिपूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

The Chalta/महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चोरकी धाम मंदिर में जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कार्य का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया गया। धार्मिक मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि भगवान शिव की असीम कृपा से यह पावन धाम श्रद्धालुओं की आस्था, आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त केंद्र बने, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगा।

विधायक ने उपस्थित श्रद्धालुजनों के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की मंगलकामना की। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस शुभ अवसर का मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारी एवं समस्त श्रद्धालु बने साक्षी।



