chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सीतापुर, मैनपाट और राजापुर महिला मोर्चा को मिला नया नेतृत्व

सीतापुर से संतोषी पावले, मैनपाट से बबली महंत और राजापुर से दुर्गा कश्यप बनीं मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

The Chalta/भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत सीतापुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पद पर संतोषी पावले को नियुक्त किया गया है। वहीं मैनपाट महिला मोर्चा की कमान बबली महंत को सौंपी गई है तथा राजापुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में दुर्गा कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों के बाद महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मंडल स्तर के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि नई नेतृत्व टीम के साथ महिला मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button