chhattisgarhसीतापुर

ट्रैक्टर चलाकर सीतापुर पहुंचे किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रथम आगमन पर राधापुर से सीतापुर तक दिखा उत्साह, किसान सम्मान व आत्मनिर्भरता का दिया सशक्त संदेश

The Chalta/नये दायित्व ग्रहण करने के बाद प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष (सरगुजा) अनिल निराला द्वारा स्वयं ट्रैक्टर चलाकर सीतापुर नगर पहुंचे। इस पहल के माध्यम से उन्होंने किसान सम्मान, श्रम की गरिमा और आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश दिया।

सीतापुर पहुंचने पर दोनों नेताओं का स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात स्थानीय रेस्ट हाउस में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।

राजापुर मंडल अंतर्गत राधापुर में भी नये दायित्व के बाद प्रथम आगमन पर किसान मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाजा-गाजा, नाचा, आतिशबाजी और माल्यार्पण के साथ भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और संगठन की मजबूती व एकजुटता का संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया।

कार्यक्रम में सीतापुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदावर्ती जापुर मंडल अध्यक्ष भगत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, भारतीय जनता पार्टी एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए किसान हितों के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button