chhattisgarh

करम पूजा परब 2025 महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भगवान करम राजा की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, कहा- यह परंपरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है

The Chalta /रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर स्थित अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ द्वारा आयोजित करम पूजा परब 2025 महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में उन्होंने करम परब को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा, “इस संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है।”

मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक समरसता, प्रकृति से जुड़ाव और पारंपरिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button