chhattisgarh

चंदखुरी पुलिस अकादमी में उप निरीक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

859 प्रशिक्षु अब सेवा के लिए तैयार, अनुशासन और जनसेवा का दिलाया गया संकल्प

चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आज उप निरीक्षक संवर्ग के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने परेड का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं की सलामी ली।


कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद कुल 859 प्रशिक्षु अब पुलिस सेवा के लिए तैयार हो गए हैं। मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने सभी नवप्रशिक्षित उप निरीक्षकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।


मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा  कि पुलिस सेवा अनुशासन, जिम्मेदारी, त्याग और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। प्रशिक्षुओं से अपेक्षा जताई गई कि वे सत्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।


यह भी विश्वास व्यक्त किया गया कि नव नियुक्त उप निरीक्षक छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button