chhattisgarhसरगुजा

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पेड़ पर चढ़ी, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल उतारा गया

इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि संकट के समय आम नागरिक और प्रशासन के बीच सहयोग से बड़ी से बड़ी चुनौती को पार किया जा सकता है..

The chalta/अंबिकापुर: नए बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पास ही स्थित एक पेड़ पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नगर निगम की टीम, एसडीआरएफ और 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सकुशल नीचे उतारा गया।

महिला की स्थिति गंभीर थी, क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी और किसी भी समय खुद को नुकसान पहुंचा सकती थी। ऐसे में बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय युवक संजय कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में सहायता की।

महिला को नीचे लाने के दौरान उसके हाथ-पैर बांधे गए ताकि वह खुद को नुकसान न पहुंचा सके। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे तत्काल एम्बुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रशासन की ओर से संजय कुमार को उनके साहस और सेवा भावना के लिए ₹1000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। मीडिया से बातचीत में संजय कुमार ने बताया कि यह कार्य अत्यंत जोखिम भरा था, लेकिन प्रशासन की तत्परता और टीमवर्क से यह सफल हो पाया।

इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि संकट के समय आम नागरिक और प्रशासन के बीच सहयोग से बड़ी से बड़ी चुनौती को पार किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button