chhattisgarh

विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा प्रांगण में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, मंत्रिमंडल के साथ विधायक रामकुमार ने भी रंग उत्सव का लिया आनंद

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने मंत्री मंडल एवं विधायकों के संग छत्तीसगढ़ के समस्त जनता को होली की बधाई दी..

रायपुर/सीतापुर बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा प्रांगण में विधायक क्लब ,संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त रुप से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया।इस कार्यक्रम में  विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल ,विधायक दल के साथियों के साथ सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी शामिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रंग गुलाल लगाकर विधानसभा सदस्यों के साथ साथ छत्तीसगढ़ की समस्त जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।इस होली मिलन समारोह में विधानसभा के
सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

14 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा जिसके कारण होली तक विधानसभा सत्र स्थगित रहेगा, सभी सदस्य गण होली मनाने अपने क्षेत्र के लिए रवाना होने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button