chhattisgarhसड़क दुर्घटनासरगुजासीतापुर

एनएच-43 गुतुरमा में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत के बाद चक्का जाम

ओड़िया होटल के पास कार ने मारी टक्कर, मृतक की पहचान लिचिरमा निवासी देव सिंह के रूप में हुई

The Chalta:गुतुरमा स्थित नेशनल हाईवे-43 पर ओड़िया होटल के पास बीती रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान देव सिंह, पिता श्री कल्पनाथ पैंकरा, निवासी ग्राम लिचिरमा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार देव सिंह रात में खाना खाकर सोने के लिए घनश्याम राईस मिल के पास अपने बाड़ी की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।


घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने एनएच-43 पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।


सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button