chhattisgarhसीतापुर

जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से शुरू

मकान सूचीकरण और गणना के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण का कार्य 1 मई से प्रारंभ किया जाएगा। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गणना कार्य की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देश और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि कार्य को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।


नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जनगणना का यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से क्षेत्र के मकानों एवं बुनियादी संरचना से जुड़ी सटीक जानकारी एकत्र की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button