ग्राम गुतुरमा की सक्रिय रामदल सदस्य मनीषा पैकरा का असामयिक निधन
विधायक रामकुमार टोप्पो ने निवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट, गहरी शोक संवेदनाएं की व्यक्त

The Chalta :सीतापुर मण्डल के ग्राम गुतुरमा में रामदल संगठन की सक्रिय सदस्य एवं युवा कार्यकर्ता मनीषा पैकरा के असामयिक निधन का समाचार क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक रहा। उनके निधन से रामदल परिवार ने एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

घटना की जानकारी मिलते ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो दिवंगत मनीषा पैकरा के निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस दुःख की घड़ी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ॐ शांति।



