सीतापुर:बस–मोटरसाइकिल की आमने–सामने भिड़ंत, युवक की मौत
सीतापुर के भैंसाखार के पास हादसा, दोस्त घायल, बस चालक पर मामला दर्ज

The Chalta/ कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नकबार बहमा निवासी राजकुमार पिता सोहन (26 वर्ष) अपने मित्र रूपेश कुजूर के साथ बजाज एवेंजर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-AJ-6250 से बीजापानी कापू की ओर गया था।
वापसी के दौरान 8 फरवरी को शाम लगभग 4 बजे सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसाखार के पास सामने से आ रही ताजबाबा बस क्रमांक CG-13-Q-1700 से मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

सूचना पर 112 की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रूपेश कुजूर का इलाज जारी है।

मामले में आज 9 फरवरी को सीतापुर पुलिस ने मर्ग पंचनामा व पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं बस चालक के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



