chhattisgarhसरगुजासीतापुर

आज है माता शबरी की जयंती,समरस समाज का संदेश देती है माता शबरी

भगवान श्रीराम की अनन्य भक्त के जीवन से सेवा, भक्ति और समानता का संदेश

The Chalta/आज छत्तीसगढ़ सहित देशभर में भगवान श्रीराम जी की अनन्य भक्त एवं सामाजिक समरसता की प्रतीक माता शबरी की जयंती श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ के प्रचलित पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को माता शबरी जयंती मनाने की परंपरा है।

माता शबरी का जीवन भक्ति, त्याग और सेवा का अनुपम उदाहरण माना जाता है। उन्होंने जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर भगवान श्रीराम की निष्काम भक्ति की, जिसका उल्लेख रामायण में मिलता है। माता शबरी द्वारा प्रेमपूर्वक अर्पित बेर भगवान श्रीराम ने स्वीकार कर समरसता और समानता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। आदिवासी समाज सहित समस्त श्रद्धालुओं में माता शबरी जयंती को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button