हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस पर सीतापुर विधानसभा में फैला देश भक्ति का संदेश, मंडलों तथा शक्ति केंद्रों में मनाया गया ऐतिहासिक दिवस उत्सव
समाज अपनी शक्ति को पहचाने” – बंदे राम बैरागी

@The chalta/09/06/2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीतापुर विधानसभा के समस्त मंडल तथा समस्त शक्ति केंद्रों में हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव मनाया गया। सीतापुर नगर के सांस्कृतिक भवन में सीतापुर मंडल के स्वयं सेवक बंधुओं ने ,सरस्वती शिशु मंदिर परिसर बतौली में , नावानगर एवं राजापुर मंडल में मां भारती एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के तस्वीरों में तिलक चंदन अक्षत पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष गिरवर भगत ने अपने उद्बोधन में संघ के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा:-संघ गत 100 वर्षों से निरंतर राष्ट्र जागरण और देश हित के लिए कार्य करने वाले सभी संगठनों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए कार्य कर रहा है।ऐसे में समाज के युवाओं को आगे आकर संघ के सहयोग में लगना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंदे राम वैरागी (सरगुजा विभाग के सह विभाग कार्यवाह ) ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत सदैव वर्षों से संघर्ष करता रहा है।कई जीत और हार के बावजूद भी भारत के संघर्ष करने की प्रवृत्ति कभी छुटी नहीं। मुगलों के आतंक से जब भारतीय समाज आतंकित रहा, ऐसे समय में छत्रपति शिवाजी महाराज ने मोहम्मद बिन कासिम के आतंक को समाप्त करते हुए आज ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी ही के दिन हिंदवी साम्राज्य की स्थापना की और हुंकार भरते हुए कहा कि यह हिंदुओं का साम्राज्य है और अपने पौरुष सामर्थ्य से राज्याभिषेक होते ही अरबी और फारसी भाषा का प्रचलन बंद कराया।आज समाज को इसी प्रकार के चिंतन और कार्य विस्तार की आवश्यकता है। कमोबेश आज की स्थिति और मुगल आक्रमण के समय की स्थिति लगभग एक जैसी ही है। आज भी भारत का हिंदू समाज चारों ओर से अलग-अलग प्रकार के आक्रमणों को झेलते हुए लड़ रहा है, संघर्ष कर रहा है। ऐसे वैचारिक संघर्षों में समाज का परमदायित्व बनता है कि वह अपने राष्ट्र के हित में संघ के साथ खड़ा हो।
आज समाज में धर्मांतरण एवं अन्य प्रकार से बहला फुसलाकर भ्रमित करने वाले नकारात्मक विचारों की कमी नहीं है।और संघ इन विचारों से लगातार १००वर्षों से लड़ रहा है। समाज को भी आगे आकर संघ के साथ मिल उन विचारों के साथ लड़ने की आवश्यकता है। अपने व्यक्तित्व निर्माण के लिए रोज 1 घंटे की शाखा सभी के लिए अनिवार्य है। बैरागी ने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के विषय में बताते हुए अपने स्व को जानने और समझने के साथ नागरिक कर्तव्यबोध अनुरूप व्यवहार रखने का आग्रह किया।उक्त कार्यक्रम में सीतापुर मंडल के मंडल पालक कमलेश बरगाह सहित मंडल के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।