सरहुल पर्व में शामिल हुए किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल निराला उरांव, समाज संग मनाया उत्सव
सरना पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता, दिया एकता और परंपरा संरक्षण का संदेश

The Chalta/कुड़ुख समाज के प्रमुख पर्व सरहुल (खद्ददी पर्व – धरती पूजा) के अवसर पर किसान मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष अनिल निराला उरांव ने सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के लोगों के साथ उत्सव मनाया।

चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 को आयोजित इस पर्व में उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। सरना स्थल पर आयोजित सामूहिक पूजा एवं झंडा गाड़ने के कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए और समाज की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर अनिल निराला उरांव ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और आदिवासी संस्कृति की जीवंत पहचान है, जिसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज में एकता और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सामूहिक भोज में भाग लिया और समाज के लोगों से मेल-मिलाप कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बनकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनाता रहा।



