chhattisgarhसरगुजा

संकल्प भवन अंबिकापुर में भाजपा किसान मोर्चा की विशेष बैठक सम्पन्न

वीबी जी राम जी अभियान को लेकर बनी रणनीति, 16 मंडल अध्यक्षों को गाँवों में चौपाल लगाने के निर्देश

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा अंबिकापुर स्थित संकल्प भवन में किसान मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जिले के 16 मंडल अध्यक्षों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं वीबी जी राम जी अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में भाजपा जिला महामंत्री श्री विनोद हर्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के कम से कम पाँच गाँवों में जाकर चौपाल का आयोजन करें तथा ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्य, गुण एवं विशेषताओं की जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक किसान एवं ग्रामीण इस अभियान से जुड़ सकें।


इस अवसर पर किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष श्री अनिल निराला उरांव एवं भाजपा जिला संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के विचारों को पहुँचाने का आह्वान किया।

भूतपूर्व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बतौली स्व. संजय यादव को मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि।आज स्वर्गीय संजय यादव जी की पावन स्मृति में उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏


बैठक के दौरान वीबी जी राम जी अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।
कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री महेंद्र सिंह एवं अनिल तिवारी ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने तथा किसानों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button