केटीयूजेएमएए प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से की शिष्टाचार
एलुमनी एसोसिएशन के औपचारिक शुभारंभ, कार्यालय कक्ष और वेबसाइट पर अलग अनुभाग बनाने की मांग

The Chalta/Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication के एलुमनी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रायपुर के कठाडीह स्थित विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति Dr. Manoj Dayal से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसोसिएशन की वार्षिक प्रतिवेदन-2025 कुलपति को सौंपते हुए औपचारिक शुभारंभ को लेकर चर्चा की। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में एलुमनी एसोसिएशन के लिए एक कक्ष आवंटित करने तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग अनुभाग बनाने का अनुरोध करते हुए ज्ञापन भी सौंपा गया।

इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण, कौशल विकास, एलुमनी व्याख्यान श्रृंखला और विद्यार्थियों के नियोजन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में Dr. K. N. Kishore, Dr. Bichitrananda Panda, अनंत वर्मा, खुबचंद साहू, डॉ. प्रज्ञा गुप्ता और तरण माणिकपुरी शामिल थे।



