अवैध लकड़ी से भरा ट्रक वन विभाग ने किया जब्त, चालक-तस्कर मौके से फरार
मुखबिर की सूचना पर बिसूनपुर यादव ढाबा के पास कार्रवाई, बिना वैध कागजात के पकड़ा गया वाहन

सीतापुर। क्षेत्र में बढ़ रही अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर रेंजर विजय तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बिशुनपुर स्थित यादव ढाबा के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5275 को रोका। वाहन की जांच के दौरान चालक से लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। कार्रवाई के डर से चालक और वाहन में सवार तस्कर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए।
वन विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त कर विभागीय कार्यालय सीतापुर में खड़ा करा दिया है तथा वन अधिनियम की धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेंजर विजय तिवारी ने बताया कि ट्रक अंबिकापुर निवासी संजय अग्रवाल का बताया जा रहा है और अवैध तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



