chhattisgarhसरगुजा

अंबिकापुर के केशव गर्ग ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान,परीक्षा में सफलता पर एक लाख रुपये की सम्मान राशि

महापौर सम्मान निधि से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट, अन्य युवाओं को भी मिलेगा लाभ

The Chalta/नगर पालिक निगम अंबिकापुर के महापौर कक्ष में आजमहापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर को गौरवान्वित करने वाले मेधावी छात्र केशव गर्ग (पुत्र विनोद गर्ग), निवासी चंदगीराम टावर, अग्रसेन वार्ड अंबिकापुर को महापौर सम्मान निधि से ₹1,00,000 का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

महापौर ने पूर्व में की गई घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि नगर के ऐसे सभी मेधावी युवा, जो संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर अंबिकापुर का नाम रोशन करेंगे, उन्हें महापौर सम्मान निधि से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के लिए प्रेरित करना है।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत पूर्व में नगर की मेधावी छात्रा सुश्री प्राची जायसवाल (पुत्री मोहन जायसवाल), निवासी बौरीपारा तथा छात्र नीरज कुमार गोयल (पुत्र विजय गोयल), निवासी कुंडला सिटी, खरसिया रोड को भी एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा चुका है।

इस अवसर पर नगर निगम के सदस्य श्री मनीष सिंह, श्री जितेंद्र सोनी, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्री विपिन पांडेय, श्री शशिकांत जायसवाल, श्री सुशांत घोष, पार्षद श्री मनोज गुप्ता, श्री विकास पांडेय, श्री पपिंदर सिंह, सचिव सुश्री सरिता गुप्ता सहित निगम के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button