chhattisgarhसरगुजा

भाजपा आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी लाल पैंकरा का संकल्प भवन अंबिकापुर आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया से की सौजन्य मुलाकात, मिठाई खिलाकर दी बधाई व शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बिंदेश्वरी लाल पैंकरा संकल्प भवन, अंबिकापुर पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।


इस दौरान श्री पैंकरा ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया से सौजन्य मुलाकात की। जिलाध्यक्ष श्री सिसोदिया ने उन्हें मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री पैंकरा ने भी जिलाध्यक्ष श्री सिसोदिया को मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया एवं आशीर्वाद लिया।


मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति से जन्मेजय मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल निराला उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जिला के महामंत्री अरूणा सिंह, विनोद हर्ष एवं युवा मोर्चा महामंत्री प्रिया सिंह तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button