chhattisgarhसरगुजा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरगुजा की नई जिला टीम एवं मंडल अध्यक्ष घोषित

जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से महेंद्र रवि ने जारी की पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति व स्थायी आमंत्रित सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों की सूची

The Chalta/सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष महेंद्र रवि द्वारा अजा मोर्चा के नव नियुक्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई।

यह सूची संकल्प भवन, भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जारी की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,महामंत्री विनोद हर्ष एवं श्रीमती अरुणा सिंह, संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एससी मोर्चा अवधेश सोनकर, निलेश सिंह, संतोष दास सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नव पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर विनोद सारथी, चंद्रप्रकाश सोनवानी, कुसुमकांत, सुरेश सोनकर एवं महादेव सोनवानी, महामंत्री पद पर आर.डी. चौहान एवं बबली नेताम, मंत्री पद पर श्रीमती सीमा कश्यप, निरेंद्र सारथी, प्रकाश गढ़वारी, शंकर राम रवि एवं रवि शंकर नायक, कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीन नामदेव,सह-कोषाध्यक्ष पद पर अनिल सारथी,कार्यालय मंत्री पद पर नेहा सोनवानी,सह-कार्यालय मंत्री पद पर राजकुमार सारथी,मीडिया प्रभारी गौतम रवि, सोशल मीडिया प्रभारी अजीत कुमार चौधरी एवं मन की बात प्रभारी परमेश्वर सारथी बनाये गए ।

मंडल अध्यक्षों की सूची

जिला कार्यसमिति सदस्य में मंजु कटघर, क्रांति सोनकर, महेन्द्र पासवान, प्रकाश झारिया, बबलु रवि, जोगेश्वर इन्द्रवार, भीखम गहिरवार, यशोदा सोनवानी, नरेश सारथी, मनमोहन मिर्ज, अजय रवि, मासूम सेमरिया, नंद राम, सुमक नायक, रोशन नायक, भोट राम, लुनन मिर्ज, देवनारायण सारथी, मंत्री सारथी, छगपाल मिर्ज, सुरेश मिर्ज, शीला रवि, रामदयाल चौहान, शिवभूषण सोनवानी, तामेश्वर चौधरी, विवेकानंद सोनवानी, भगत चौहान, धीरन रवि एवं राज बसोर, राजू कुमार, मोहन लाल, संजय रवि और केते सारथी को शामिल किया गया है ।

इस प्रकार स्थायी आमंत्रित सदस्यों में भारत सिंह सिसोदिया, अवधेश सोनकर, नकुल सोनकर, जीवबंधन सोनवानी, राधा रवि, ध्रुव रवि, अशोक सोनवानी, राकेश दिवाकर एवं वर्षा सोनवानी हैं ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है, नवगठित टीम संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति देगी।

अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button