chhattisgarhसरगुजासीतापुर

भाजपा आदिवासी मोर्चा जिला सरगुजा के जिलाध्यक्ष बने बिन्धैश्वरी लाल पैंकरा

जिलाध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में मिली जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

The Chalta/भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा द्वारा पूर्व मण्डल महामंत्री श्री बिन्धैश्वरी लाल पैंकरा जी को उनकी उत्कृष्ट कार्य क्षमता, सक्रियता एवं संगठन के प्रति निष्ठापूर्ण कार्य को देखते हुए आदिवासी मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में की गई, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। श्री पैंकरा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और आदिवासी समाज के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा सीतापुर के प्रद्युम्न पैंकरा सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button