chhattisgarhसरगुजा

भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष बने अनिल निराला

प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा, संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी

The Chalta/भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा जिले के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिल निराला को सौंपी गई है। प्रदेश संगठन द्वारा की गई इस नियुक्ति को किसान हितों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अनिल निराला की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। संगठन का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जिले में किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों की समस्याओं को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल निराला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और किसान हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएंगे।

अनिल निराला के भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए किसान हित में प्रभावी भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button