chhattisgarh

“लखपति दीदी बनेगी डिजिटल बाजार की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय”

रायपुर में बिहान स्व-सहायता समूह की बहनों से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय चर्चा, कहा — गांव की शक्ति को मिलेगा वैश्विक बाजार

The chalta/रायपुर, 3 अक्टूबर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में Policy Watch India Foundation द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बिहान स्व-सहायता समूह की बहनों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बहनों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की असली शक्ति बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2027 तक देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का जो संकल्प लिया है, उसी दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में आठ लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक चार लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। ये महिलाएं आज पूरे प्रदेश की प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अब स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को गांव की सीमाओं से निकालकर डिजिटल बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। इससे समूहों की आय में वृद्धि होगी और उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह की बहनों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्य बिंदु:

  1. अब तक चार लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
  2. आठ लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य
  3. स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म
  4. गांव की मेहनती बहनों को बताया छत्तीसगढ़ की असली शक्ति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button