chhattisgarh
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत
4 अक्टूबर को जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग, मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे मौजूद

The chalta/केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
श्री शाह 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे, जहां वे कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके इस दौरे को राज्य के विकास और सुरक्षा मामलों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से संवाद कर सकते हैं। जगदलपुर में होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा, विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा की संभावना है।