भाजपा प्रदेश महामंत्री बने अखिलेश सोनी का सरगुजा-अंबिकापुर में जोरदार स्वागत
आभार व्यक्त करते हुए कहा कि- "आपकी ऊर्जा और समर्पण ही हमारे संगठन की असली शक्ति है, यही हमें समाज और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।"

अंबिकापुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद अखिलेश सोनी के प्रथम सरगुजा-अंबिकापुर आगमन पर नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। जगह-जगह आतिशबाज़ी, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और लड्डू तुला कर उनका अभिनंदन किया गया।
ग्राम तारा, लहपटरा, नवापारा चौक, बिलासपुर चौक, देवीगंज रोड से लेकर जिला भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं और आमजन ने आत्मीय भाव से उनका स्वागत किया। भारी वर्षा के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, सरगुजा जिला भाजपा अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, विनोद हर्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिलेश सोनी ने सभी के स्नेह, समर्थन और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-
“आपकी ऊर्जा और समर्पण ही हमारे संगठन की असली शक्ति है, यही हमें समाज और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।”
अंबिकापुर नगर में स्वर्णकार समाज और स्थानीय जनों ने भी महामाया चौक व जिला अस्पताल परिसर में आत्मीय स्वागत किया।