Uncategorized

KVK:रामतील की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण व बीज वितरण

कृषि विज्ञान केंद्र, मैनपाट में किसानों को दी गई वैज्ञानिक जानकारी

मैनपाट (सीतापुर)।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, मैनपाट में किसानों के लिए रामतील की उन्नत खेती विषय पर प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं निदेशक विस्तार सेवाएँ डॉ. एस.एस. टुटेजा के निर्देशन तथा केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रदीप कुमार लकड़ा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रामतील की खेती पारंपरिक छिड़काव विधि के बजाय लाइन पद्धति से करने पर बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने तथा जीवामृत का उपयोग कर लागत घटाने और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने की सलाह दी।

डॉ. एस.सी. पंकज ने रामतील फसल में उर्वरक प्रबंधन, अंतर्शस्यन प्रणाली तथा तेलहनी फसलों के फसल चक्र में रामतील के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. शमशेर आलम ने किसानों को फसल में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान, उनके प्रबंधन तथा बीज उपचार की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर केंद्र के अन्य कर्मचारी संतोष साहू, नितिन शाक्य, सर्वेश्वर, जेंडर तिर्की सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button