तिरंगा यात्रा उन सूरवीरों के सम्मान में है,जो देश एवं देशवासियों की सुरक्षा हेतु अपना जीवन और सर्वस्व कुर्बान कर देते हैं….MLA
सभी ने वन नेशन वन इलेक्शन पर सहमति जताई और अपना विचार रखा...

@the chalta/आज सीतापुर नगर में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर विचार संगोष्ठी का आयोजन विधायक सीतापुर ने किया । उसके बाद देश की सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी , कार्यकर्ता,सदस्य, आम जनता सभी सम्मान यात्रा के हिस्सा बने।
आज जनपद सभा कक्ष में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें सीतापुर क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो,जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य ,जिला जनपद पंचायत सदस्य,सरपंच, पंच,सामाजिक प्रमुख,धार्मिक प्रमुख, पार्षद गण के साथ सभी गणमान्य नागरिक इस दौरान मौजूद थे |
यह तिरंगा यात्रा उन सूरवीरों के सम्मान में है,जो देश एवं देशवासियों की सुरक्षा हेतु अपना जीवन और सर्वस्व कुर्बान कर देते हैं,इनके लिए देशप्रेम से बढ़ कर कुछ नहीं होता |
साथ ही सीतापुर विधानसभा में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें सीतापुर क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो ने जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य ,जिला जनपद पंचायत सदस्य,सरपंच, पंच,सामाजिक प्रमुख,धार्मिक प्रमुख, पार्षद गण के साथ क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों संबोधित किया बारे में बताया। सभी ने अपना विचार रखा और वन नेशन वन इलेक्शन पर सहमति जताई।