केंद्रीय मंत्री कार्यकाल में विष्णु देव साय ने किया था सरपंच सदन का लोकार्पण, के कुछ वर्ष बाद से 8 वर्ष तक सदन रहा बंद, मुख्य मंत्री काल में पुनः जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने लोकार्पण कर सरपंचों को सौंपा सदन:सरपंचो ने कहा
इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष के लिए जनपद उपाध्यक्ष ने भारतपुर सरपंच दशमी बाई मुनेश्वर को प्रस्तावित किया, जिस पर सभी सरपंचों ने ताली बजाकर समर्थन दिया..

The chalta/सीतापुर जनपद पंचायत स्थित सरपंच सदन लगभग 8 वर्षों से बंद था,आज 09/04/2025 को जनपद अध्यक्ष स्नेहलता अनुज एक्का, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने पहल करते हुए जनपद सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत रिबन काटकर पुनः लोकार्पण कर सदन को सरपंचों को सौंपा। सरपंचों को ठहरने आराम करने के लिए मीली सुविधा।
लगभग 10 वर्ष पूर्व वर्तमान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान लोकार्पण किया था, लगभग दो वर्षों तक सरपंचों को सदन दिया गया उसके बाद आज लगभग 8 वर्ष बाद वर्तमान भाजपा समर्थित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने पहल करते हुए सरपंचों को सरपंच सदन सौंपा।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता अनुज एक्का ने कहा कि सरपंचों को सीतापुर जनपद मुख्यालय में तकलीफ़ न हो उनके ठहरने, आराम करने के लिए भाजपा के रमन सरकार के कार्यकाल में बने भवन का लोकार्पण तत्कालीन केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय के हाथों 10 वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान हुआ था। बीच में लगभग 8 वर्षों तक बंद रहा आज पुनः लोकार्पण कर सरपंच सदन को सरपंचों को सौंपा गया,अब सरपंचों एवं उनके नागरिकों को जरूरत पड़ने पर जनपद में ठहरने, आराम करने में परेशानी नहीं होगी।
इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष के लिए जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भारतपुर सरपंच दशमी बाई मुनेश्वर को प्रस्तावित किया, जिस पर सभी सरपंचों ने ताली बजाकर समर्थन दिया.. और अध्यक्ष बनने पर जनपद उपाध्यक्ष ने पुष्प भेंट कर बधाई दी तत्पश्चात सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

सरपंचों की ओर से सीतापुर संघ के अध्यक्ष श्रीमती दशमी बाई मुनेश्वर ने कहा सरपंचों के लिए खुशी की बात है, जनपद में सरपंचों को ठहरने , फ्रेश होने एवं आपातकाल में परेशानी होती थी। वर्तमान जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की सोंच ने हमारे परेशानी को देखते हुए सरपंच सदन को सरपंचों के हाथों सौंपा है। अब इन परेशानियों से मिलेगी राहत।जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को समस्त सरपंचों की ओर से धन्यवाद एवं आभार।
कार्यक्रम के समापन एवं एवं आभार व्यक्त आदिवासी विकास विभाग के मंडल संयोजक सत्य प्रकाश चौधरी ने किया। इस अवसर पर नेता जी अनुज जनपद सदस्य सुशील मरावी,जन्मजय (रिंकू), RES SDO अमित मिश्रा,बीएमओ डॉ एस एन पैंकरा, एबीईओ महेश सोनी, महिला बाल विकास से अनुराधा तिग्गा, मनरेगा प्रोग्राम अधिकारी सत्येन्द्र तिवारी, जनपद अधिकारी कर्मचारी एवं भाजपा नेता RD चौहान व सभी ग्राम पंचायत के सरपंच रहे मौजूद।