chhattisgarhसरगुजा
राज्य युवा आयोग अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सीतापुर के कार्यकर्ताओं ने विश्वविजय सिंह तोमर का किया जोरदार स्वागत
विश्वविजय सिंह तोमर के स्वागत में सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हुए शामिल
सीतापुर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ शासन राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर का राज्य युवा आयोग अध्यक्ष बनने के बाद सीतापुर नगर में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सीतापुर रेस्ट हाऊस परिसर में युवा आयोग अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा, युवाओं के साथ अन्याय करने वाले पीएससी के चेयरमैन और अन्य अपराधियों को जेल भेजने की कार्यवाही हमारी विष्णु देव साय की सरकार ने शुरू कर दी है।
इस दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज एवं सीतापुर भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद।