chhattisgarhसीतापुर
अंबिकापुर से रायगढ़ जाने वाली दुर्गा बस में एक सवारी की मौत से मची हड़कंप,सीतापुर थाना में दुर्गा बस खड़ी
सीतापुर पुलिस मामले के जांच में जुटी।। रजौटी का निवासी बताया जा रहा है।।

सीतापुर:सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अंबिकापुर सीतापुर होते हुए रायगढ़ जाने वाली दुर्गा बस क्रमांक CG15RB0237में सवार होकर सीतापुर आ रहा था, मृत्यु का कारण अज्ञात है। रजौटी निवासी शिव बालक उम्र 50 वर्ष लगभग बताया जा रहा है। जो अंबिकापुर से दुर्गा बस में सवार होकर घर आ रहा था।

बस में सवारी के मृत्यु होने पर हड़कंप मच गई है, सीतापुर थाना में बस खड़ी है, पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी। पुलिस के अधिकारीक बयान आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।