chhattisgarhसीतापुर
सीतापुर सेंट्रल बैंक चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
NH-43 पर शाम करीब 6 बजे हुई घटना, हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम; सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी।

सीतापुर। नगर के सेंट्रल बैंक चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान निहारिका स्टोर के संचालक राजेश अग्रवाल के पिताजी त्रिलोकचंद अग्रवाल लगभग 70 वर्षीय रूप में बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति और बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।



