chhattisgarhसरगुजासीतापुर

नाबालिग से दैहिक शोषण करने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल

शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण, केरजु पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई कर 24 फरवरी 2026 को भेजा जेल

The Chalta/केरजु पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना 24/02/2026 की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का वादा किया और उसके साथ जबरन दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने गंभीरता से मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

कार्रवाई में केरजु चौकी प्रभारी ASI राजेश्वर महंत, प्रधान आरक्षक तीजलाल पैंकरा एवं आरक्षक दिलसुख की विशेष भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button