chhattisgarhसरगुजा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री अजय जामवाल की उपस्थिति में संगठनात्मक रणनीति पर मंथन

The Chalta/रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।


बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री Yashwant Jain, Akhilesh Soni एवं Dr Naveen Markandey, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष Rahul Yograj Tikariha, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष Vibha Awasthi, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष Ashok Sahu, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष Sanam Jangde, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष Satnarayan Singh, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष Alok Chandra Thakur एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष Makhmur Iqbal Khan सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान संगठनात्मक कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।


इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष श्री अनिल निराला उरांव भी बैठक में शामिल हुए और संगठन के नियमों एवं कार्यपद्धति से परिचित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button